आईएएस चयन को प्रस्ताव भेजने की तिथि 30 जून तक बढ़ी
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 2025 में IAS चयन के लिए अंतिम तिथि को 30 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल 2026 थी। सभी विभागों को योग्य अधिकारियों का चयन कर अनुशंसा भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में वर्ष 2025 में चयन के लिए प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सरकार के संयुक्त सचिव चिन्दु दोराईबुरु द्वारा 7 मई को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अब प्रशासनिक विभाग योग्य पदाधिकारियों की अनुशंसा 30 जून 2026 तक भेज सकेंगे। यह आदेश चयन वर्ष 2025 (1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025) की रिक्ति के लिए जारी किया गया है। इसके तहत गैर-राज्य असैनिक सेवा (नन-एससीएस) के अधिकारियों को चयन प्रक्रिया द्वारा आईएएस में नियुक्त करने के लिए एक रिक्ति संपुष्ट की गई है। पूर्व में विभिन्न विभागों से इसके लिए अनुशंसा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी।
अब इसे विस्तारित करते हुए 30 जून कर दिया गया है। संबंधित प्रशासी विभागों के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत गृह प्रभाग को छोड़कर) को कहा गया है कि वे विभागीय चयन समिति के माध्यम से योग्य अधिकारियों का चयन कर सभी प्रमाणित वांछित अभिलेखों के साथ अनुशंसा भेजें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


