खलारी में अपराधियों ने की फायरिंग, भाग रहा ट्रक चालक गिरकर घायल

Dec 16, 2025 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खलारी थाना क्षेत्र में पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के निकट तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक गोली और दो खोखे बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।

खलारी में अपराधियों ने की फायरिंग, भाग रहा ट्रक चालक गिरकर घायल

खलारी-पिपरवार, हिटी। खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग की घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। भागने के दौरान ट्रक चालक मिन्हाज अंसारी पिपरवार के बहेरा गांव निवासी गिरकर घायल हो गया। उसे बचरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घटना मंगलवार को दिन के लगभग 11:30 बजे की है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची खलारी पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम की एक गोली और दो खोखा जब्त किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के कुछ दूरी पर बंद पड़ी एकेटी गैरेज परिसर में कोयला लेने आए ट्रकों को फॉर्मेट देने का काम किया जा रहा था। जिससे वहां पर लगभग 200 लोग मौजूद थे। इसी दौरान बीओसी की ओर से बाइक से नकाबपोश तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग कर बीओसी की ओर फरार हो गए। घायल ट्रक चालक के पेट सहित कई जगहों पर चोट लगी है। बताया जाता है कि अपराधियों ने कोयला लिफ्टरों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से जानकारी हासिल की। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा खलारी में अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मंगलवार की दोपहर खलारी पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी और इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को इस कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ टीम बनाकर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।