Ranchi News: डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज आज से

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: हॉकी, फुटबॉल, टेबल टेनिस और शूटिंग में दिखेगा खिलाड़ियों का दम खूंटी, संवाददाता। खिलाड़ियों की

Ranchi News: डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज आज से

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी के तत्वावधान में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार से होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, टेबल टेनिस और शूटिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल परिसर में उद्घाटन समारोह के बाद बिरसा कॉलेज परिसर में फुटबॉल प्रतियोगिता, हेल्थ क्लब परिसर में शूटिंग स्पर्धा तथा स्कूल परिसर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज आज से