अप्रैल से नए रंग-रूप में दिखेंगे डीएवी छात्र

Feb 28, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के डीएवी स्कूल ने अगले शैक्षणिक सत्र से ड्रेस कोड में बदलाव किया है। छात्रों को अब स्काई ब्लू टी-शर्ट और नेवी ब्लू पैंट/स्कर्ट पहननी होगी। अभिभावकों ने इस बदलाव पर नाराजगी जताई है, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ रहा है। यह बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

अप्रैल से नए रंग-रूप में दिखेंगे डीएवी छात्र

रांची, वरीय संवाददाता। डीएवी स्कूल प्रबंधन ने आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल ड्रेस कोड में बदलाव का निर्णय लिया है। अब छात्र पारंपरिक चेक शर्ट और खाकी पैंट/स्कर्ट के स्थान पर स्काई ब्लू टी-शर्ट (व्हाइट कॉलर) और नेवी ब्लू पैंट/स्कर्ट में नजर आएंगे। सर्दियों के लिए भी इन्हीं रंगों के ट्रैक सूट और जैकेट को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही जूतों का रंग भी ब्राउन से बदलकर ब्लैक कर दिया गया है। नए सत्र के लिए यह बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट और नोटिस के माध्यम से अभिभावकों को सूचित कर दिया है।

अभिभावकों में नाराजगी इस अचानक फैसले से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि नए सत्र में री-एडमिशन और डेवलपमेंट फीस के नाम पर पहले ही आर्थिक बोझ बढ़ जाता है, अब ड्रेस बदलने से अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा। बढ़ती महंगाई के बीच ड्रेस कोड में इस बदलाव को अभिभावक अनावश्यक आर्थिक दबाव मान रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।