डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। आद्यांश आचार्य ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में दिव्यांश कुमार ने 95.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।

डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। विज्ञान संकाय में आद्यांश आचार्य ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने जीव विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत 100 में 100 अंक प्राप्त किए। माही प्रिया प्रसाद 96.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा मैथिली गुप्ता 93 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। फाइन आर्ट्स विषय में 26 विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वाणिज्य संकाय में दिव्यांश कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महक सिंह 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सौम्या मिश्रा 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य प्रदीप झा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।