डीएवी खेल : अपने अंदर की खेल भावना को जिंदा रखें : राधा कृष्ण

Jan 06, 2026 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना को बनाए रखने की सलाह दी। प्रतियोगिता में 3000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, नेटबॉल और हॉकी जैसे इवेंट शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

डीएवी खेल : अपने अंदर की खेल भावना को जिंदा रखें : राधा कृष्ण

रांची, वरीय संवाददाता। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का भव्य आगाज मंगलवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खुद के अंदर खेल भावना को जिंदा रखना की सलाह दी। कहा कि खेल संस्कृति, खेल भावना यदि जिंदा रहेगी तो आप हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित होते रहेंगे। खेल से अनुशासन आता है और जीवन में अनुशासन का सबसे अधिक महत्व है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 3000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, नेटबॉल, रोलर स्केटिंग और हॉकी के इवेंट हो रहे हैं।

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक एवं डीएवी कपिल देव के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए और हार-जीत की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार से हमें सीखना चाहिए और जीत की खुशी भी व्यक्त करनी चाहिए। पासवा के राज्य अध्यक्ष आलोक दुबे ने वित्त मंत्री से सरकारी विद्यालयों की तरह निजी स्कूलों में भी खेलकूद की सुविधाएं देने की मांग की। विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति इससे पहले डीएवी कपिल देव, डीएवी गांधीनगर और डीएवी हेहल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मौके पर डीएवी बरियातू के प्राचार्य एसके मिश्रा, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, डीएवी बोकारो के प्राचार्य एसके मिश्रा, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य तापस घोष, डॉ किरण यादव, एसके पाठक आदि मौजूद थे। पहले दिन के परिणाम : 800 मीटर दौड़ अंडर-14: पीयूष (उत्तर प्रदेश), हृतिक सिंह (राजस्थान), विशाल कुमार (बिहार एवं सिक्किम जोन), अंडर-17: मोहित (हरियाणा), विकास यादव (उत्तर प्रदेश), आर्यन प्रजापति रजत (दिल्ली), अंडर-19: रोनित दहिया (हरियाणा), सन्नी कुमार (बिहार एवं सिक्किम जोन), आदित्य शर्मा (दिल्ली)।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;