कचहरी परिसर में तीन दुकानों में चोरी, दहशत

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी कचहरी परिसर में चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने केवल नगदी को निशाना बनाया और अन्य सामान को नहीं छुआ। यह घटना जिला जेल के पास हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

कचहरी परिसर में तीन दुकानों में चोरी, दहशत

खूंटी, संवाददाता। खूंटी कचहरी परिसर में मंगलवार रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और नगदी लेकर फरार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां यह घटना हुई, उसके ठीक बगल में जिला जेल स्थित है और सभी दुकानें जेल गेट से महज कुछ ही दूरी पर हैं। ऐसे में इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात की गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात दुकानों के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया।

आश्चर्य की बात यह रही कि दुकानों में रखे अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया गया, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर केवल नगदी चोरी करने के इरादे से ही आए थे।घटना के पीड़ित दुकानदार सुधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से दुकानदारी कर लगभग ढाई हजार रुपये बच्चों के स्कूल ड्रेस के लिए जमा किए थे, लेकिन चोरों ने उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया। वहीं, प्रमोद तोपनो ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर देखने पर कैश काउंटर से करीब साढ़े पांच हजार रुपये गायब थे, जबकि अन्य सामान सुरक्षित थे। इसी तरह कुंडू जेरॉक्स दुकान से भी लगभग ढाई हजार रुपये चोरी कर लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड सरकार ने पुलिस गश्ती को मजबूत करने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई है। इसके बावजूद कचहरी परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से रात में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।खूंटी, संवाददाता। चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए खूंटी कचहरी परिसर स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और नकदी लेकर फरार हो गए। गए। खास बात यह है कि जहां चोरी हुई, उसके ठीक बगल में जिला जेल स्थित है और सभी दुकानें जेल गेट से महज कुछ ही दूरी पर हैं। ऐसे में इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने कचहरी परिसर स्थित दुकानों के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और केवल नगदी पर हाथ साफ किया। दुकानों से किसी अन्य सामान की चोरी नहीं की गई है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर सीधे पैसे को ही निशाना बनाकर आए थे। प्रभावित दुकानदार सुधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से दुकानदारी कर लगभग ढाई हजार रुपए बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस खरीदने के जमा किए थे। लेकिन चोरों ने उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया। दूसरे दुकानदार प्रमोद तोपनो ने बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर से नगदी लगभग साढ़े पांच हजार रुपये थे जो गायब है, जबकि अन्य सामान सुरक्षित थे । इसी प्रकार के एक अन्य दुकान कुंडू जेरॉक्स से भी लगभग ढाई हजार रुपए नगदी चोर ले गये। इधर, घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा पुलिस की पेट्रोलिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से चार पहिया और दो पहिया वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके बावजूद कचहरी परिसर जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी की घटना होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय दुकानदारों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से रात में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।