ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडालसा ने नामकुम प्रखंड में चलाया जागरुकता अभियान

डालसा ने नामकुम प्रखंड में चलाया जागरुकता अभियान

फोटो - रूपेश आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीणों को किया जा जागरूक ...

डालसा ने नामकुम प्रखंड में चलाया जागरुकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Oct 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

डालसा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची के नामकुम ब्लॉक में भूख एवं कुपोषण के उन्मूलन पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डालसा, रांची के पीएलवी ने उपस्थित ग्रामीणों को नालसा और सरकार द्वारा प्राप्त होनेवाली लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नामकुम बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर आवास, मनरेगा, जॉब कार्ड, सुकन्या योजना जैसी सुविधा लाभुकों को ब्लॉक की तरफ से दी जाती है।

डालसा सचिव कमला कुमारी ने बताया कि जमीन से संबंधित, विवाह से संबंधित, पोक्सो से संबंधित सभी कानूनी सुविधा दी जाती है। प्रत्येक ब्लॉक में पीएलवी को नियुक्त किया गया है, उनके माध्यम से आवेदन डालसा कार्यालय में लिया जाता है और निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी ज्ञात हो कि 50 लोगों को साड़ी-धोती, 20 लोगों को जॉब कार्ड, 02 लोगों को सुकन्या योजना, 05 लाभुकों को सरसों का बीज आदि परिसम्पतियों का वितरण किया गया। लगभग 250 लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सीडीपीओ, मनरेगा पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, पीएलवी लता कुमारी, तारा मिंज, जसिन्ता टोप्पो एवं युधिष्ठिर महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें