ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडालसा ने सरायकेला के दो विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती कराया

डालसा ने सरायकेला के दो विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती कराया

जिला विधिक से‌वा प्राधिकार(डालसा) ने सरायकेला-खरसावां के दो विक्षिप्त को रिनपास में इलाज के लिए भर्ती कराया। मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने डालसा सचिव अभिषेक कुमार को सूचना देने के साथ...

डालसा ने सरायकेला के दो विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती कराया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 23 Jun 2020 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक से‌वा प्राधिकार(डालसा) ने सरायकेला-खरसावां के दो विक्षिप्त को रिनपास में इलाज के लिए भर्ती कराया। मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने डालसा सचिव अभिषेक कुमार को सूचना देने के साथ रिनपास में दोनों विक्षिप्त को भर्ती कराने में सहायता करने का निवेदन किया था। इसके बाद डालसा सचिव ने दोनों विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती कराने के लिए रिनपास में कार्यरत पीएलवी भारती देवी को निर्देश दिया। रिनपास के निदेशक से भी बात की। इसके बाद विक्षिप्त को रिनपास लाया गया और उसे भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें