ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसीवाईएसएस की रांची विश्विद्यालय टीम गठित

सीवाईएसएस की रांची विश्विद्यालय टीम गठित

आम आदमी पार्टी की छात्र ईकाई छात्र युवा संघर्ष समिति(सीवाईएसएस) की रांची विश्वविद्यालय टीम व विभिन्न कॉलेजों के संयोजकों की घोषणा रविवार को की गई। मौके पर पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी व...

सीवाईएसएस की रांची विश्विद्यालय टीम गठित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 07 Jan 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति(सीवाईएसएस) की रांची विश्वविद्यालय टीम व विभिन्न कॉलेजों के संयोजकों की घोषणा रविवार को की गई। मौके पर पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी व रांची जिला संयोजक विजय कृष्ण मौजूद थे। अवनीश कुमार को रांची विश्वविद्यालय का सांयोजक, अमन साव को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र महतो को सचिव व विकास कुमार को सह-सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीलेश कुमार, अनिमेश कुमार, किशोर कुमार व नवाज शाह को मनोनीत किया गया है। राहुल मुर्मू को मारवाड़ी कॉलेज संयोजक, सुमित कुमार- डोरंडा कॉलेज संयोजक, नवीन पाठक- एसएस मेमोरियल संयोजक, आशुतोष कुमार सिंह- रांची कॉलेज संयोजक व रुद्र देव सिंह पीजी विभाग संयोजक बनाए गए हैं। यूथ विंग के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार को रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी के रूप में विशेष प्रभार दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें