चक्रवाती तूफान मोंथा से अड़की में बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसान चिंतित
अड़की प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण तेज हवा और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है, जिससे कटाई असंभव हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

अड़की, प्रतिनिधि। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अड़की प्रखंड क्षेत्र में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मंगलवार रात से शुरू हुई तेज हवा और लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पक कर तैयार खड़ी धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अड़की, सिंदरी, नौढ़ी, उपरबालालौंग, बिरबाकी सहित कई पंचायतों में फसल को काफी क्षति पहुंची है। कई खेतों में धान पूरी तरह गिर चुका है और कटाई असंभव हो गई है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल की पैदावार अच्छी रहने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए तूफान और बारिश ने सब कुछ नष्ट कर दिया।
किसानों ने कहा कि बेमौसम बारिश ने खड़ी फसल को बर्बाद कर किसानों की कमर तोड़ दी है। काफी नुकसान होने की संभावना है। ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




