मोंथा चक्रवात से प्रभावित किसानों राहत पैकेज देने की मांग
मोंथा चक्रवात के चलते झारखंड में पिछले तीन दिनों से तेज हवा और बारिश हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान की फसलें गिर गई हैं और सब्जियाँ भी नष्ट हो गई हैं। किसान केसीसी ऋण चुकाने की चिंता कर रहे हैं और भाजपा नेता ने राहत पैकेज की मांग की है।

बेड़ो, प्रतिनिधि। मोंथा चक्रवात के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से झारखंड में तेज हवा और बारिश जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। तैयार धान की फसल गिर गई है और लगातार नमी के कारण खराब होने की आशंका बढ़ गई है। सब्जियों की फसल भी नष्ट हो गई है। पहले ही अधिक वर्षा से खरीफ फसल प्रभावित हुई थी, अब चक्रवात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कई किसान केसीसी ऋण चुकाने की चिंता में हैं, वहीं खेत गीले होने से रबी फसल की बुवाई में देरी की संभावना है।
भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने राज्य सरकार से तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान सालभर मेहनत करते हैं, ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें सहायता मिले। मदद नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




