ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहर घर तिरंगा अभियान में आज निकलेगी साइकिल रैली

हर घर तिरंगा अभियान में आज निकलेगी साइकिल रैली

बीडीओ लेखराज नाग की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना  के संबंध में शुक्रवार को बैठक की गई। बैठक में हर घर तिरंगा के...

हर घर तिरंगा अभियान में आज निकलेगी साइकिल रैली
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 06 Aug 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

खलारी, प्रतिनिधि।

बीडीओ लेखराज नाग की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान एवं झारखंड राज्य फसल राहत योजना  के संबंध में शुक्रवार को बैठक की गई। बैठक में हर घर तिरंगा के चरणबद्ध कार्यक्रम के बारे में विस्तार से सभी प्रखंड कर्मियों को बताया गया एवं जेएसएलपीएस बीपीएम के द्वारा इस संबंध में तैयारियों की जानकारी दी गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत छह अगस्त को  साईकल रैली निकाली जाएगी। साथ ही पंचायत और प्रखंड स्तर पर कई कार्यक्रम जैसे भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली बनाओ प्रतियोगता का आयोजन किया जाएगा।

राज्य फसल राहत योजना की दी गयी जानकारी:

               बैठक में झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस योजना में वैसे किसान जिनके पास 10 डिसमिल से अधिक और 5 एकड़ से कम भूमि है वैसे किसान प्रज्ञा केंद्र में जा कर अपना निबंधन कर सकते हैं। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में 30 से 50 प्रतिशत की क्षति होने पर 3000 रु प्रति एकड़ एवं 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 4000 रु प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। निबंधन के लिए किसानों को आधार, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व राशिद 31 मार्च  तक का घोषणा पत्र एवं  मुखिया या वार्ड सदस्य से सत्यापित वंशावली देना होगा। बैठक में प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी रामपुकार प्रजापति, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्यनाथ झा, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, जेएसएलपीएस बीपीएम जया कुमारी सहित सभी जनसेवक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें