साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में बीआईटी मेसरा, लालपुर कैंपस में एमसीए छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विशाल कुमार मरांडी ने रैंसमवेयर, फिशिंग और डीडीओएस हमलों पर चर्चा की। छात्रों ने काली लिनक्स, एनएमएपी और बर्प सूट जैसे उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा, लालपुर कैंपस में गुरुवार को एमसीए छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता लॉगिंग सिक्योरिटी के संस्थापक विशाल कुमार मरांडी ने रैंसमवेयर, फिशिंग और डीडीओएस हमलों जैसे खतरों पर चर्चा की। छात्रों ने काली लिनक्स, एनएमएपी और बर्प सूट जैसे टूल्स के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा ने इसे आवश्यक बताते हुए कहा कि जन-जागरुकता से ही साइबर सुरक्षा संभव है। मौके पर डॉ. सिबा मित्रा, डॉ. आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।