कांके रोड फ्लैट में चल रहा था साइबर, 5 गिरफ्तार
रांची में गोंदा थाना पुलिस ने रॉक व्यू अपार्टमेंट में चल रहे साइबर ठगी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी साइबर ठग को जेल भेज दिया गया है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। गोंदा थाना पुलिस ने कांके रोड स्थित चांदनी चौक धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चल रहे साइबर ठगी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने फ्लैट से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी काजल मंडल, रामगढ़ की बाजार समिति के पास रहने वाला आनंद कुमार, सौदागर मोहल्ला का शाकिब अंसारी, महुआ धारा का आर्यन कुमार और बोकारो के ललपनिया की अय्यर बस्ती का विक्की कुमार शामिल हैं। इनके पास से विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नामों से कुल 50 पासबुक, विभिन्न बैंकों के 26 डेविट कार्ड, आठ चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और तीन आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। ये जानकारी रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस सभागार में पत्रकारों को दी। प्रेस वार्ता में सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात में सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में गोंदा थाना पुलिस ने अपार्टमेंट की घेराबंदी कर उक्त फ्लैट में छापामारी की। इसी क्रम में सभी मौके से पकड़े गए। बताया गया कि इनमें से कई को पूर्व में वहीं पर साइबर ठगी का प्रशिक्षण भी दिया गया था। सभी फर्जी पहचान पत्र बनाकर उनका फर्जी एकाउंट खोलकर साइबर अपराध करते थे। जहां से साइबर ठगी के आरोपी पकड़े गए हैं, वह फ्लैट निखिल का है। सभी वहीं से साइबर ठगी कर रहे थे。
अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास तेज
पुलिस ने पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दी है। इनके द्वारा की गई ठगी के संबंध में भी गहराई से छानबीन की जा रही है। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद सभी साइबर ठग को होटवार जेल भेज दिया गया। संगठित साइबर अपराध ठग गिरोह का खुलासा करने में गोंदा के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षण अभय सिन्हा, दारोगा सनी कुमार, ओमप्रकाश, जमादार रामजन्म प्रसाद, सिपाही प्रेमचंद चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


