अमेरिका के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.72 लाख की ठगी, केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में एक युवक, समीर हुसैन, को अमेरिका के मेरियट होटल में नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.72 लाख रुपये ठग लिए। समीर ने वर्क परमिट के लिए 1.12 लाख रुपये और फिर टेनेन्सी सर्टिफिकेट के लिए 65 हजार रुपये दिए। बाद में जब 25 सौ डॉलर और मांगे गए, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

अमेरिका के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.72 लाख की ठगी, केस

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में कार्यरत एक युवक से अमेरिका के प्रतिष्ठित होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। मूलरूप से हजारीबाग निवासी समीर हुसैन वर्तमान में कांके रोड में रहता है। इस मामले में समीर हुसैन ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि 27 मार्च को उन्हें ई-मेल के माध्यम से अमेरिका के मेरियट होटल में नौकरी का ऑफर मिला। आवेदन भेजने के बाद उन्हें चयनित होने की सूचना दी गई और वर्क परमिट के नाम पर 12 सौ डॉलर यानी 1.12 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया।

समीर ने भरोसा कर एक अप्रैल को यूपीआई के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद 4 अप्रैल को टेनेन्सी सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर फिर 65 हजार रुपये की मांग की गई। नौकरी की उम्मीद में उन्होंने यह रकम भी भेज दी। कुछ दिनों बाद बेसिक ट्रैवल अलाउंस के नाम पर 25 सौ डॉलर और मांगे गए, तब उन्हें शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि यह पूरा मामला साइबर ठगी का है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।