युवती का मोबाइल हैककर 2.27 लाख उड़ाए
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची की पम्मी कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। 10 मई को उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी। सर्विस सेंटर के नाम पर एक नंबर पर संपर्क करने पर, ठग ने वीडियो कॉल से मशीन देखी और एपीके ऐप डाउनलोड करवाई। इसके बाद, फोनपे से 20 रुपये ट्रांसफर करने पर महिला का मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खातों से पैसे कटने लगे।

रांची। पुंदाग निवासी पम्मी कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, 10 मई की सुबह उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने एक सर्विस सेंटर के नाम पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के बाद एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर मशीन की खराबी देखी और एपीके नामक ऐप डाउनलोड करवाया। फिर फोनपे के माध्यम से 20 रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। कुछ ही देर बाद महिला का मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया और उनके तीन बैंक खातों से पैसे कटने लगे।
ये भी पढ़ें:एपीके डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 1.60 लाख
ये भी पढ़ें:अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


