क्रेडिट कार्ड अपग्रेड का झांसा देकर खाते से उड़ लिया 1.34 लाख
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची के पुंदाग दीपाटोली निवासी साकिब अहमद से साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर 1.34 लाख रुपये की ठगी की। साकिब ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अपराधियों ने उन्हें फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताकर ओटीपी लेकर उनके खाते से राशि निकाल ली।

रांची। पुंदाग दीपाटोली निवासी साकिब अहमद से साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर उनके खाते से 1.34 लाख की ठगी कर ली गई है। साकिब ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साकिब ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को आरबीएल बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करना है। क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेने के बाद फोनकर्ता ने उनसे ओटीपी लिया और उनके खाते से राशि की अवैध निकासी हो गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


