ट्रैक्टर देने का झांसा देकर युवक से 1.52 लाख की ठगी, केस दर्ज

Apr 06, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के कांके सुकुरहुट्टू के अनिल कुमार से साइबर अपराधियों ने सोलर पंप और ट्रैक्टर देने का झांसा देकर 1.52 लाख रुपए ठग लिए। अनिल ने सुमन मिंज के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अनिल को 18 मार्च को फोन आया था, जिसमें झांसा देकर पैसे लिए गए, लेकिन न सामान मिला और न पैसे लौटाए गए।

ट्रैक्टर देने का झांसा देकर युवक से 1.52 लाख की ठगी, केस दर्ज

रांची, प्रमुख संवाददाता। कांके सुकुरहुट्टू के रहने वाले अनिल कुमार से साइबर अपराधियों ने सोलर पंप व ट्रैक्टर देने का झांसा देकर उनसे 1.52 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में अनिल ने सुमन मिंज के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अनिल ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें 18 मार्च को फोन किया। बताया कि कृषि विभाग की तरफ से एक ट्रैक्टर दिया जाएगा। तरह-तरह का झांसा देकर उनसे 1.52 लाख रुपए ले लिया। लेकिन न तो उन्हें सामान मिला और न ही पैसे ही वापस हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।