साइबर ठग ने यूपीआई से एक लाख रुपये की निकासी की
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के कांके रोड निवासी अजय जालान के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी की। अजय ने केंद्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की। साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से दो बार में यह राशि निकाली।

रांची। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में रहने वाले अजय जालान के बचत बैंक खाता से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि साइबर ठग ने यूपीआई के जरिए उनके खाता से दो बार में एक लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पहले केंद्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर सूचना दी। इसके बाद थाना में लिखित शिकायत की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


