बिजली बिल अपडेट का झांसा देकर खाते से 65 हजार उड़ाया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के शिव प्रसाद से साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उनके खाते से 65 हजार रुपए की अवैध निकासी की। एक मई को फोन पर संपर्क करने वाले व्यक्ति ने उन्हें एपीके फाइल भेजी, जिसे खोलने के बाद उनके खाते से पैसे उड़ाए गए। शिव प्रसाद ने साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बिजली बिल अपडेट का झांसा देकर खाते से 65 हजार उड़ाया

रांची। हिनू निवासी शिव प्रसाद से साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उनके खाते से 65 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। शिव प्रसाद ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि एक मई को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और बिजली बिल अपडेट करने की बात कही। फोनकर्ता ने उन्हें एपीके फाइल उनके व्हाट्सऐप पर भेजा, जिसके ओपन करने के बाद उनके खाते से दो बार में 65 हजार की अवैध निकासी कर ली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।