
डाडवाल कंपनी पर इंटरनेशनल साइबर अटैक, सिस्टम करफ्ट
अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों ने खलारी कोयलांचल क्षेत्र में डाडवाल कंपनी पर साइबर अटैक किया, जिससे कंपनी के आरएफआईडी सिस्टम करप्ट हो गए और लगभग 22 घंटे तक कोयला डिस्पैच बंद रहा। अधिकारियों की तत्परता से सिस्टम को ठीक करने का प्रयास किया गया और धीरे-धीरे डिस्पैच फिर से शुरू हुआ।
खलारी संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों ने खलारी कोयलांचल क्षेत्र समेत सीसीएल स्तर पर कार्यरत डाडवाल कंपनी पर साइबर अटैक कर कंपनी के सिस्टम को हैक करने का प्रयास किया। यह घटना शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे घटी। साइबर अटैक के बाद खलारी कोयलांचल क्षेत्र में कोयला डिस्पैच मॉनिटरिंग करने के लिए लगाए गए डाडवाल कंपनी के आरएफआईडी के सभी सिस्टम तत्काल करप्ट हो गए। सिस्टम करप्ट होने से खलारी कोयलांचल क्षेत्र के एनके एरिया और पिपरवार एरिया समेत सभी एरिया के आरएफआईडी सिस्टम काम करना बंद कर दिया, इससे खलारी कोयलांचल क्षेत्र में कोयला का डिस्पैच पूरी तरह बंद हो गया है।

जानकारी मिलने के बाद डाडवाल कंपनी के अधिकारी और सीसीएल मुख्यालय के अधिकारी सक्रिय हुए और सिस्टम को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक सिस्टम रिकवर होने के बाद कोयला डिस्पैच का कार्य धीरे-धीरे शुरू हो गया। साइबर अटैक से 22 घंटे बंद रहा कोयला डिस्पैच सीसीएल में डाडवाल कंपनी द्वारा लगाए गए आरएफआईडी सिस्टम पर अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों द्वारा साइबर अटैक कर पूरे सिस्टम को हैक कर डाटा चोरी करने का प्रयास किया जो सीसीएल के लिए बड़ी घटना है। इस साइबर अटैक के कारण लगभग 22 घंटे तक सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र, एनके क्षेत्र, मगध संघमित्रा क्षेत्र, आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र, राजहरा क्षेत्र समेत पूरे सीसीएल में कोयला का डिस्पैच प्रभावित रहा। डाटा चोरी कर कंपनी को ब्लैकमेल कर सकते थे साइबर अपराधी सीसीएल में डाडवाल कंपनी के ऊपर साइबर अपराधी साइबर अटैक कर डाटा चोरी करने के बाद कंपनी को ब्लैकमेल कर सकते थे। लेकिन कंपनी के अधिकारियों और सीसीएल अधिकारियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




