Ranchi News: सावन मिलन में महिलाओं ने रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के हरमू में राग रंग स्टूडियो द्वारा सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हरी साड़ियों में रैंप वॉक किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गेम्स और क्विज प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सभी को मोमेंटो दिया गया।

Ranchi News: रांची। हरमू स्थित राग रंग स्टूडियो की ओर से सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने रैंप वॉक कर अपना जलवा बिखेरा और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने गेम्स तथा क्विज प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था।
ये भी पढ़ें:Ranchi News: सवान मिलन समारोह


