Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCultural Festivity Mundari Khutkati Fair Celebrated with Enthusiasm in Karra
परंपरा हमारी पहचान, इसे बचाए रखना हमारी जिम्मेवारी : विधायक

परंपरा हमारी पहचान, इसे बचाए रखना हमारी जिम्मेवारी : विधायक

संक्षेप:

कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली गांव में अघन पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मुंडारी खुटकटी मेला बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विधायक राम सूर्या मुंडा और सुदीप गुड़िया ने इसे सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। फुटबॉल टूर्नामेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले को आकर्षण का केंद्र बना दिया, जिसमें हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया।

Dec 05, 2025 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली गांव में अघन पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाला पाठ पहाड़ दो दिवसीय मुंडारी खुटकटी मेला शुक्रवार को बड़े उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले इस मेले में हजारों ग्रामीणों ने शिरकत कर परंपरा का आनंद उठाया। मेले के मुख्य अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि रीझ-रंग मनाने की यह पारंपरिक जतरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे लोग वर्षों से हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समुदाय को एकजुट रखते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी परंपरा से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक है मेला : सुदीप गुड़िया तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक है, जो सभी धर्म और जाति के लोगों को आनंद और खुशी प्रदान करता है। वहीं विशिष्ट अतिथि ज़ुबैर अहमद ने मेले को दो अक्षरों का मेल बताते हुए कहा कि यह आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का उत्सव है। फुटबॉल टूर्नामेंट बना आकर्षण का केंद्र: मेला अवसर पर बिरसा युवा विकास क्लब पहाड़ टोली द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को पहाड़ टोली मैदान में खेला गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन: मेले में हिंदी, नागपुरी और ठेठ संगीत पर आधारित आकर्षक आर्केस्ट्रा ने लोगों को खूब झुमाया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए देर शाम तक बड़ी भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों ने मेले में लगे गन्ने की दुकान, विभिन्न प्रकार के झूले, जादू का खेल, रंग-बिरंगी मिठाइयां, गुपचुप-चाट, खिलौने, मनिहारी सामान, सिंगार सामग्री तथा लोहा-लकड़ी-बांस से बनी स्थानीय वस्तुओं का भरपूर आनंद लिया। मेले में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित: मेले में झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला सचिव सुशील पाहन, राहूल केशरी, प्रखंड अध्यक्ष संदीप हेरेंज, समाजसेवी परवेज खान, बमरजा पंचायत मुखिया अनूप कुजूर, कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा, मोकिम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति का रहा सराहनीय योगदान: मेला को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मुंडा, ग्राम प्रधान मानसिंह मुंडा, अमित मुंडा, लाल मुंडा, चैतन मुंडा, अमृत मुंडा, रूबेन मुंडा, राजेश मुंडा, केडी गुरु, उपेंद्र पाहन, हरी मोहन मुंडा, विश्वा मुंडा, रिबड़ मुंडा, दुखिया मुंडा, महादेव मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, विरेन्द्र मुंडा समेत सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो दिवसीय यह मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि समुदाय में एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर एक बार फिर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।