सीयूजे के शोधार्थियों ने विकसित भारत यंग लीडरशिप में दी प्रस्तुति
रांची के सीयूजे के शोधार्थियों अमन हेम्ब्रम, भुवनेश प्रधान और आशीष कुमार ने दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडरशिप कार्यक्रम में भाग लिया। अमन ने आदिवासी जीवनशैली और सतत विकास पर विचार प्रस्तुत किए। भुवनेश ने महिला नेतृत्व आधारित विकास पर जोर दिया, जबकि आशीष ने कृषि, शिक्षा और खेल के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता पर सुझाव दिए।
रांची, विशेष संवाददाता। सीयूजे के मानवशास्त्र एवं जनजातीय अध्ययन विभाग के शोधार्थी अमन हेम्ब्रम, हिंदी विभाग के शोधार्थी भुवनेश प्रधान और राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के छात्र आशीष कुमार ने विकसित भारत यंग लीडरशिप कार्यक्रम में भाग लिया। मेरा युवा भारत पहल के तहत केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली में हुए आयोजन में अमन ने सतत व हरित विकास का दृष्टिकोण पेश कर आदिवासी जीवनशैली, परंपरा व ज्ञान को पेश किया। अमन के विचारों को संकलित पीपीटी स्लाइड्स में प्रमुखता से स्थान मिला। उन्हें देश के युवाओं का संकलित दृष्टिकोण साझा करने के लिए चुना गया।
शोधार्थी भुवनेश प्रधान के विचारों को भी महिला नेतृत्व आधारित विकास: विकसित भारत की कुंजी विषयक प्रस्तुति में शामिल किया गया। इसमें सामाजिक सुरक्षा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आर्थिक सशक्तिकरण और साक्षरता दर में वृद्धि जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया। वहीं, आशीष ने कृषि, शिक्षा व खेलकूद के जरिये महिलाओं की सहभागिता एवं समृद्धि बढ़ाने के उपाय बताए। सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि युवाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सतत् विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की आधारशिला है। मानवविज्ञान विभागाध्यक्ष और डीन प्रो रवींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि तीनों छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने विश्वविद्यालय के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो रत्नेश विश्वकसेन, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आलोक गुप्ता, प्रो विमल किशोर, प्रो सुचेता सेन चौधरी, डॉ कैलाश कुमार सत्यार्थी, डॉ शमशेर आलम, डॉ रजनीकांत पांडेय, डॉ सीमा ममता मिंज, डॉ टी नेशोनिंग कोईरेंग और डॉ एम. रामकृष्णन सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




