सीयूजे में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विशेष मंथन 13 को
केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' पर विशेष चर्चा कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नीति-निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र, शिक्षक और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर पहल करते हुए 13 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के तात्कालिक क्रियान्वयन पर एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, शिक्षक और विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नीति-निर्माण में उनकी भूमिका और प्रतिनिधित्व से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा को बढ़ावा देना है। इस चर्चा में महिलाओं के नीति निर्माण और विधायिकाओं में कम प्रतिनिधित्व के पीछे सामाजिक व सांस्कृतिक कारण, राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे में मौजूद संरचनात्मक बाधाएं, राजनीति और नौकरशाही में महिलाओं की भागीदारी की चुनौतियां और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।
इसके अलावा, कार्यक्रम में विकसित भारत और महिला नेतृत्व के बीच संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का चयन उनके तर्कों की मजबूती, प्रस्तुति शैली और विषय की गहराई के आधार पर किया जाएगा, जिन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक, मुख्य संरक्षक और समन्वयक के रूप में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षाविद उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति में विभिन्न संकाय सदस्यों और शोधार्थियों की भागीदारी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


