सीयूजे के दूसरे फेज का कार्य मंत्रालय ने किया मंजूर: कुलपति
केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) को नैक मूल्यांकन में 'ए प्लस' मिलने पर कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की और बताया कि दूसरे फेज का कार्य मंत्रालय द्वारा मंजूर कर लिया गया है। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों और अधिकारियों ने भी विचार साझा किए।

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) को नैक मूल्यांकन में 'ए प्लस' मिलने पर सोमवार को कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों व शिक्षेत्तर कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी के प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर नैक समन्वयन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो केबी पंडा, निदेशक आईक्यूएसी प्रो आरके डे और रजिस्ट्रार के कोसल राव मौजूद थे। कुलपति ने कहा कि ये खुशी की बात है कि सीयूजे को नैक में 'ए प्लस' मिला है और ये सभी के एकजुट और अथक प्रयास से संभव हुआ है जिसमें विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि सीयूजे के दूसरे फेज का कार्य मंत्रालय की ओर से मंजूर कर लिया गया है, जिससे विश्वविद्यालय अगले दो वर्ष में संपूर्ण रूप से विकसित हो जाएगा। उन्होंने भारत सरकार के शिक्षा मंत्री और मंत्रालय, भारत और राज्य सरकार के मंत्रालय, यूजीसी से जुड़े लोगों को भी इस उपलब्धि में सहयोग के लिए सराहा। प्रो पंडा, प्रो डे और रजिस्ट्रार के कोसल राव ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समन्वयन मधुरागी श्रीवास्तव और संचालन डॉ राजेश कुमार ने किया। डॉ अनुराग लिंडा, प्रो श्रेया भट्टाचार्जी, प्रो रत्नेश विश्वकसेन और सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


