ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराजधानी के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजधानी के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...

मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
1/ 4मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
2/ 4मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
3/ 4मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
4/ 4मनोवांछित फल की कामना के साथ मां भगवती के दर्शन किए, राजधानी में शनिवार को पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मां के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 25 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को शहर के पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए। कल तक श्रद्धालुओं के बिना सूना पड़े पंडालों में दिन से ही चहल-पहल दिखी। देर शाम अच्छी संख्या में भक्त पंडाल तक पहुंचे। रात नौ बजे के बाद पंडाल देखने निकले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। इनमें समूह में पैदल और दो पहिया वाहनों से पंडाल पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी।

कोरोना को लेकर ग्रामीण इलाके से लोग यहां नहीं पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ पंडाल घूमने निकले अधिसंख्य श्रद्धालुओं ने चेहरे पर एहतियात तौर पर मास्क लगा रखा था। समूह में आए भक्तों में युवक-युवतियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। भीड़ को पंडाल तक पहुंचने से रोकने के लिए कई पूजा समिति की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बड़े आकार के एलइडी लगाए गए थे, जहां से मुख्य मंडप का प्रसारण किया जा रहा था। पूजा आयोजक और पुलिस के जवान भक्तों से भीड़ नहीं लगाने और आगे बढ़ते रहने का आग्रह कर रहे थे। सादगी से तैयार पंडाल के समीप मोबाइल से श्रद्धालु सेल्फी लेते दिखे। उनका कहना था कि कोरोना काल में सादगी से आयोजन के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल सभी दोगुने उत्साह से दुर्गोत्सव में भागीदारी निभाएंगें।

इन पूजा पंडाल में दिखी भीड़ :

शहर के हरमू रोड में सत्य अमर लोक, बकरी बाजार में भारतीय सुवक संघ, निगम पार्क में राजस्थान मित्र मंडल, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, कला संगम, यूथ क्लब, चंद्रशेखर आजाद क्लब, चर्च रोड, हरमू बाजार पंच मंदिर, रांची रेलवे स्टेशन, कोकर, कांटाटोली में नेताजी नगर पूजा समिति द्वारा तैयार पंडाल में भक्तों की भीड़ दिखी।

सत्य अमर लोक पूजा पंडाल में गेंदा फूल से शृंगार :

हरमू रोड के मारवाड़ी भवन में सत्य अमर लोक के पूजा पंडाल में शनिवार को पीले रंग वाले गेंदा फूल से सजावट की गई। समिति की ओर से नवमी और विजयादशमी के दिन तक रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजावट की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फूलों से सजावट का क्रम गुरुवार से पट खुलने के साथ आरंभ हुआ था। शुक्रवार को रजनीगंधा और शो वाली हरी पत्तियों से शृंगार हुआ था। उन्होंने बताया कि इस बार सादगी से पूजा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में मुख्य मंडप में फूल से सजावट का निर्णय कमेटी की ओर से पूर्व में लिया गया था।

नौ कन्याओं को आज भेंट किए जाएंगे 51 सौ रुपए :

राजस्थान मित्र मंडल की ओर से शारदीय नवरात्र में अलग-अलग दिन जरूरतमंद परिवार के घर जन्म लेने वाली कन्याओं को रविवार को 51 सौ रुपए भेंट किए जाएंगे। संस्था के संरक्षक विनय सरावगी, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री मंटू जालान, आलोक साहू, गुलाब शर्मा, उत्तम चितलांगिया, प्रमोद बजाज, रवि शर्मा और आनंद पुरोहित ने बताया कि शाम चार बजे पूजा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर निबंधित कन्या के देवी दुर्गा के नौ रूप के आधार पर नामकरण का प्रमाण पत्र परिवार वालों को सौंपा जाएगा।

कला संगम दुर्गा पूजा समिति ने भोग चढ़ाया :

अपर बाजार के ढिबरी पट्टी में कला संगम दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां भगवती को खीर, खिचड़ी, चना और हलवा का भोग चढ़ाया गया। अष्टमी पूजा में समिति के सदस्य चेहरे पर मास्क लगा कर शामिल हुए। कार्यक्रम में किशोर शाहू, हीरा लाल साहू, अध्यक्ष संजय गुप्ता, अनमोल सिंह, नमन भरतिया, मनोज साहू, सुशील कुमार साहू, तारा चंद साहू, रोहित कुमार साहू, श्याम कुमार साहू, शक्ति राणा, अरविंद नायक और अन्य शामिल हुए।

सेवा भारती रांची महानगर ने किया कन्या पूजन

सेवा भारती रांची महानगर की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिरसा चौक के प्रकाशनगर में दिन में आयोजित कार्यक्रम में 21 कन्याओं की पूजा की गई। चंदन-वंदन के बाद सभी को लाल चुनरी भेंट की गई। इसके बाद उन्हें भोजन कराया गया। भोजन के बाद दक्षिणा देकर सभी को विदा किया गया। संस्था की ओर से समीप की सेवा बस्ती में भी चना-हलवा प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय, राधेश्याम अग्रवाल, पूनम आनंद, कंचन प्रभा, मीरा सिंह, निधि सहाय, अनिरुद्ध कुमार, उमाशंकर शर्मा और अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें