ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपुलिस की गश्ती दल पर अपराधियों ने किया हमला, पथराव

पुलिस की गश्ती दल पर अपराधियों ने किया हमला, पथराव

रांची में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर रहे हैं। कांके रोड के बसंत विहार कॉलोनी में भी ऐसी ही घटना घटी है। शनिवार की रात बसंत विहार कॉलोनी में कुछ...

पुलिस की गश्ती दल पर अपराधियों ने किया हमला, पथराव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 02 Aug 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर रहे हैं। कांके रोड के बसंत विहार कॉलोनी में भी ऐसी ही घटना घटी है। शनिवार की रात बसंत विहार कॉलोनी में कुछ अपराधी हो-हल्ला कर रहे थे। पुलिस का गश्ती दल हो-हल्ला करने से मना करने के लिए पहुंचा तो टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। अपराधियों ने पुलिस की टीम पर पथराव भी किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आयीं। इसके बाद पुलिस की टीम को पीछे हटना पड़ा। अतिरिक्त फोर्स आने के बाद अपराधी मौके पर से फरार हो गए। मामले में पीएसआई विनय कुमार साव के बयान पर मनीष ओझा, प्रशांत सिंह समेत अन्य छह अज्ञात के खिलाफ गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उसके ठिकानों पर छापेमारी भी की, लेकिन अपराधी फरार मिले। इधर, पुलिस का कहना है कि सभी आपराधिक छवि के हैं। इनमें से कुछ कई बार जेल भी जा चुके हैं। अतिरिक्त फोर्स आने के बाद भागे अपराधीजानकारी के अनुसार शनिवार की रात पुलिस का गश्ती दल इलाके में गश्त लगा रहा था। इसी दौरान यह खबर मिली कि बसंत विहार कॉलोनी निवासी डॉ बीपी सिन्हा के मकान के पास कुछ बदमाश अपराध की योजना बना रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद गश्ती दल मौके पर पहुंचा। अपराधी प्रशांत सिंह को पीएसआई विनय ने पकड़ा। इसके बाद सभी विनय पर टूट पड़े। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य पुलिसकर्मियों को आगे बढ़ता देखकर बदमाश उन पर पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद सभी भाग गए। अतिरिक्त फोर्स आने के बाद पुलिस बदमाशों को खोजने लगी। इसी क्रम में अपराधी मनीष और प्रशांत दोबारा कॉलोनी पहुंचे और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई घरों में भी पत्थर फेंके। पुलिस की टीम को देखकर फिर फरार हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें