लोयोला स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला आयोजित

Dec 13, 2025 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर रवि भूषण ने कहा कि यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है। प्रदर्शनी में छात्रों के विज्ञान मॉडल और क्राफ्ट आइटम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

लोयोला स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला आयोजित

खूंटी, संवाददाता। लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्राफ्ट मेला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट जेवियर स्कूल, रांची के वाइस प्रिंसिपल फादर रवि भूषण रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि इससे नवाचार, जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों को ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा भी प्रदान करते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी व क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट, पोस्टर और क्राफ्ट आइटम आकर्षण का केंद्र रहे।

नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कला कौशल से सजे प्रदर्शनों को देखकर अभिभावक और शिक्षक उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में प्रिंसिपल फादर सुमन प्रसाद टोप्पो, लोयोला इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल फादर विमल मिंज, लोयोला हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर स्वर्ण तिग्गा, फादर अमृत, फादर पीटर महेंद्र, सिस्टर सुजीता, सिस्टर आशा सहित कई गणमान्य लोग, अविभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।