उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी, तीन गिरफ्तार
रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 125 लीटर चुलाई शराब और 770 लीटर जावा जब्त किया गया। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें निखिल सिंह, अविनाश नायक और दीपक गाड़ी शामिल हैं।

रांची, प्रमुख संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध रूप से देसी और विदेश शराब का निर्माण और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत विभागीय टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 125 लीटर चुलाई शराब के अलावा 770 लीटर जावा जब्त किया। विभागीय टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल सिंह, अविनाश नायक और दीपक गाड़ी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सहायक उत्पाद आयुक्त को अवैध रूप से पिठोरिया इलाके में देसी शराब के निर्माण की जानकारी दी। एसआई प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के अंबाटोली, अंबाटोली बाजार, कांके के चौड़ी बस्ती टोली और बरियातू के चिरौंदी इलाके में छापेमारी किया। इस दौरान विभागियों टीम ने छापेमारी कर देसी चुलाई शराब व जावा जब्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


