मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता को गिरवी रख दिया है : वृंदा करात

Mar 10, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

देशभर में चलाए जा रहे जन अभियान की जानकारी दी, देश की जनता के ज्वलंत मुद्दों 24 को दिल्ली में रैली

मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता को गिरवी रख दिया है : वृंदा करात

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता और आत्मसम्मान को गिरवी रख दिया है। अब अमरीका यह तय कर रहा है कि भारत किस देश से कच्चा तेल खरीदेगा। ऐसा देश में पहले कभी भी नहीं हुआ। वृंदा करात मंगलवार को रांची दौरे पर थी। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर देश की जनता के ज्वलंत मुद्दों पर पूरे देशभर में चलाए जा रहे जन अभियान की जानकारी दी। कहा कि झारखंड में भी यह अभियान प्रभावी रहा और पिछले चार दिनों में राज्य की एक लाख जनता के बीच माकपा के जन आक्रोश जत्था ने संपर्क कर इस अभियान का संदेश दिया।मौके

पर उपस्थित पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मनरेगा खत्म कर वीबी जी (ग्राम जी) लाये जाने के खिलाफ, चार लेबर कोड रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने तथा किसानों की तबाही का दस्तावेज बीज विधेयक को रद्द किए जाने की मांग को लेकर माकपा द्वारा 24 मार्च को दिल्ली में रैली होनी है। रैली की तैयारी के लिए दक्षिणी छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था मंगलवार को रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाते हुए दोपहर 1 बजे बुंडू पहुंचा। बुंडू के शहीद बिरसा चौक पर सुरेश मुंडा की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें वृंदा करात के अलावा प्रकाश विप्लव, सुफल महतो समेत कई राज्य स्तरीय नेतृत्व ने संबोधित किया। उसी प्रकार संताल परगना में निकाले गए जत्थे का पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में समापन हुआ। इस अभियान में लाखों हैंडबिल का वितरण हुआ और दिल्ली जाने वाले दो हजार लोगों की सूची बनायी गयी। उन्होंने बताया कि अभियान के अगले चरण में अब जिला स्तर पर पदयात्रा और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।