सिल्ली में लगाम आंदोलन में योगदान को किया गया याद
बड़ा मुरी स्थित सीपीआईएम कार्यालय में रविवार को पूर्व मुखिया कॉमरेड स्व. सुरेंद्र कुमार महतो की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में झारखंड राज्य सचिव और अन्य प्रमुख सदस्यों ने पूर्व मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बलिदान और पार्टी में योगदान को याद किया गया।

सिल्ली, प्रतिनिधि। बड़ा मुरी स्थित सीपीआईएम कार्यालय में रविवार को सीपीआईएम मुरी लोकल कमिटी की ओर से पूर्व मुखिया कॉमरेड स्व. सुरेंद्र कुमार महतो की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में झारखंड राज्य सचिव कॉमरेड प्रकाश विप्लव, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड समीर दास एवं कॉमरेड सुरेश मुंडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने पूर्व मुखिया कॉमरेड सुरेंद्र कुमार महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड संतोष कुम्हार ने की। इस अवसर पर कॉमरेड बद्री नारायण साहु ने पूर्व मुखिया की जीवनी और पार्टी में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगाम आंदोलन को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।
उन्होंने विस्थापितों को हिंडालको कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष किया और स्वयं टाटा स्टील प्लांट की नौकरी त्यागकर विस्थापितों की लड़ाई में कूद पड़े। उनका यह बलिदान पार्टी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में लोकल कमिटी सचिव कॉमरेड अमर महली, चितरंजन महतो, दीपक सोनार, विजय सिंह मुंडा, सदानंद सोनार, रविपद बेदिया, जितेंद्र महतो, रविशंकर सोनार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही पूर्व मुखिया की धर्मपत्नी सुशीला देवी, दिवाकर महतो एवं भास्कर महतो भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




