Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCourt Orders Demolition of RIMS Apartment Buyers Face Huge Losses
सिस्टम के खेल में आम लोग फंसे, 14 करोड़ का हुआ नुकसान

सिस्टम के खेल में आम लोग फंसे, 14 करोड़ का हुआ नुकसान

संक्षेप:

रांची में रिम्स की जमीन पर बने चार मंजिला अपार्टमेंट को हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया जाएगा। इसमें 20 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है, जिससे खरीदारों को लगभग 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फ्लैट खरीदारों ने इंटीरियर्स में भी 2 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Dec 15, 2025 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। रिम्स की जमीन पर नवनिर्मित चार मंजिला अपार्टमेंट को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू है। कुल 20 फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट में एक फ्लैट करीब 70 लाख कीमत तक के हैं। इस तरह इसे खरीदने वालों को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। यह फ्लैट बिक चुके थे और रेडी टू मूव वाली कंडीशन में थे। कई फ्लैट खरीदारों ने करीब 10 लाख से अधिक का इंटीरियर भी करा लिया था। ऐसे में करीब 2 करोड़ का नुकसान और हुआ है। फ्लैट खरीदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी सारी जमा इसमें लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे तोड़ा तो जा रहा है, पर हमें हुए नुकसान का कोई नहीं सोच रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर उठ रहे सवाल अपार्टमेंट बनाने के लिए रजिस्ट्री और म्यूटेशन सबसे पहले किया जाता है। इस प्रक्रिया में नेचर ऑफ लैंड की जांच की जाती है, यदि रिम्स की जमीन थी तो कोई सामान्य व्यक्ति रजिस्ट्री करा ही नहीं सकता था। लोगों का कहना है कि यदि जमीन रिम्स की है तो इसकी रजिस्ट्री और म्यूटेशन कैसे हो गया। यदि रजिस्ट्री हुई तो कर्मचारी, सीआई, सीओ ने इसे पास कैसे कर दिया। नगर निगम ने भी नक्शा किस आधार पर पास किया। फिर बैंक के लीगल सेल ने होम लोन के डॉक्यूमेंट को क्लीयरेंस कैसे दे दी। इन खामियों के चलते आम लोगों को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। आज भी अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर रिम्स परिसर से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। डीआईजी ग्राउंड के आसपास के सभी अवैध कब्जों को मंगलवार तक हटा देने की तैयारी है। इसके अलावा बुधवार तक पूरे क्षेत्र में बाउंड्री के लिए मार्किंग हो जाएगी। सोमवार से भवन निर्माण विभाग बिल्डिंग को गिराने का काम करेगा।