उच्च न्यायालय के आदेश पर निगम प्रशासक ने निर्माण बंद कराया
विशाल और निधि वाधवानी ने बड़गाई स्थित अपनी जमीन पर जबरन निर्माण रुकवाने के लिए नगर निगम के प्रशासक को धन्यवाद दिया। उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। जब निर्माण नहीं रुका, तो वाधवानी ने प्रशासक को आदेश की कॉपी सौंपी, जिसके बाद निर्माण रोक दिया गया।

नामकुम, प्रतिनिधि। विशाल वाधवानी और निधि वाधवानी ने बड़गाई स्थित अपनी जमीन पर जबरन कराए जा रहे निर्माण को रुकवाने के लिए नगर निगम के प्रशासक को धन्यवाद दिया है। वाधवानी ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। इस मामले को लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी, जहां न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत का आदेश होने के बावजूद जब दूसरे पक्ष के लोगों ने काम नहीं रोका तो विशाल वाधवानी ने नगर निगम प्रशासक से मुलाकात कर उन्हें न्यायालय के आदेश की कॉपी सौंपी। इसके बाद निगम प्रशासक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण बंद करा दिया।
इस न्यायसंगत कार्रवाई के लिए उन्होंने निगम प्रशासक के प्रति आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



