Court Hearing on Monu Roy s Bail Petition in Latehar Shooting Case गैंगस्टर के करीबी आकाश रॉय की जमानत पर आदेश 22 को, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCourt Hearing on Monu Roy s Bail Petition in Latehar Shooting Case

गैंगस्टर के करीबी आकाश रॉय की जमानत पर आदेश 22 को

रांची में लातेहार जिले में 2020 के टेटरियाखंड गोलीबारी और आगजनी मामले में गैंगस्टर आकाश कुमार रॉय उर्फ मोनू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। एनआईए के विशेष न्यायाधीश ने आदेश सुरक्षित रख लिया, जो 22...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 10 Sep 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
गैंगस्टर के करीबी आकाश रॉय की जमानत पर आदेश 22 को

रांची, संवाददाता। लातेहार जिले में 2020 के टेटरियाखंड में गोलीबारी और आगजनी मामले में गैंगस्टर के करीबी आकाश कुमार रॉय उर्फ मोनू की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत सुरक्षित आदेश 22 सितंबर को सुनाएगी। उसने दूसरी बार जमानत की गुहार लगाते हुए 20 अगस्त को याचिका दाखिल की है। वह एनआईए केस संख्या 1/2021 मामले में जेल में है। एनआईए के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि जांच में आकाश रॉय की संलिप्तता साबित हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रॉय सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिसने हथियार, गोला और बारूद उपलब्ध कराने और गिरोह को ठिकाना मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। हथियार आपूर्ति से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं है और वह किसी प्रतिबंधित संगठन से नहीं जुड़ा है। दोनों की दलीलें सुनने के पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।