पत्नी के साथ क्रूरता व धमकी मामले में आरोपी को राहत नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची की अदालत ने पत्नी के खिलाफ क्रूरता और धमकी के आरोप में कुमार गौरव को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें पति पर दूसरी महिला से संबंध और मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे।

पत्नी के साथ क्रूरता व धमकी मामले में आरोपी को राहत नहीं

रांची, संवाददाता। न्यायायुक्त एके मिश्रा-1 की अदालत ने पत्नी से क्रूरता, धमकी समेत अन्य मामले में आरोपी पति कुमार गौरव को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया है। पीड़िता ने पिछले साल नवंबर में अरगोड़ा थाना में अपने पति के खिलाफ क्रूरता, धमकी और दूसरी महिला से संबंध के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की शादी वर्ष 2011 में कुमार गौरव से हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से आरोपी का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था और इसी दौरान उसने दूसरी शादी भी कर ली। साथ ही, पीड़िता को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमकी दी और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।