छात्रा स्वाति आत्महत्या मामले में आशिष राज की अग्रिम जमानत खारिज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में बीबीए छात्रा स्वाति कुमारी की आत्महत्या मामले में आरोपी आशीष राज को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। 20 वर्षीय स्वाति ने 4 अक्तूबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी, जिसके पीछे आशीष की मानसिक प्रताड़ना का आरोप है।

रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बीबीए छात्रा स्वाति कुमारी की आत्महत्या मामले में आरोपी आशीष राज को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त-13 देबाशीष मोहापात्रा की अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। प्राथमिकी के अनुसार, 20 वर्षीय स्वाति कुमारी ने 4 अक्तूबर 2025 को अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता विश्वभर पांडेय ने आरोप लगाया था कि आशीष राज की मानसिक प्रताड़ना और दबाव के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


