Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCourt Denies Bail to Ajay Rajak in Anil Tiger Murder Case
अनिल टाइगर हत्याकांड में अजय रजक को जमानत नहीं

अनिल टाइगर हत्याकांड में अजय रजक को जमानत नहीं

संक्षेप:

रांची में भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के आरोपी अजय रजक को न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया। अजय 10 अप्रैल 2025 से न्यायिक हिरासत में है। हत्या 26 मार्च को कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास हुई थी, जिसमें अन्य आरोपी भी जेल में हैं।

Dec 12, 2025 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी जेल में बंद अजय रजक को अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने जमानत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। उसकी याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दी। वह 10 अप्रैल 2025 से न्यायिक हिरासत में है। घटना को 26 मार्च को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास एक होटल में बैठे अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले के अन्य आरोपी जिशान अख्तर, मनीष कुमार रजक, अमन सिंह और रोहित वर्मा भी जेल में बंद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें