स्कूल फंड गबन मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज
रांची में सरकारी स्कूल में फंड गबन के आरोप में अदालत ने दो आरोपियों, अब्दुल मन्नान और पूनम मिंज, की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला 2011-12 और 2012-13 के दौरान सरकारी फंड में गड़बड़ी से संबंधित है, जिसमें लगभग 4.10 लाख रुपये के गबन का आरोप है।

रांची। सरकारी स्कूल में फंड गबन के आरोप से जुड़े मामले में अदालत ने दो आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने अब्दुल मन्नान और पूनम मिंज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मांडर थाना कांड संख्या 153/2022 से संबंधित है। आरोप है कि लोयो स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में 2011-12 और 2012-13 के दौरान कक्ष, बाउंड्री वॉल और रैंप निर्माण के लिए मिले सरकारी फंड में गड़बड़ी की गई। जांच में करीब 4.10 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोप सामान्य हैं और राशि वापस कर दी गई है।
साथ ही विभाग ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी जारी किया है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


