छह महीने जेल में रहकर झेला ट्रायल, पीड़िता के मुकरते ही बरी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक को कोर्ट ने बरी कर दिया। पीड़िता और मां ने बयान वापस लिया। युवक न्यायिक हिरासत से रिहा हुआ।

छह महीने जेल में रहकर झेला ट्रायल, पीड़िता के मुकरते ही बरी

रांची, संवाददाता। नाबालिग लड़की के अपहरण, यौन उत्पीड़न और धमकी देने से जुड़े एक मामले में पोक्सो कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां दोनों पूर्व के बयान से मुकर गई। गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रहा युवक अथर अंसारी को अदालत ने शुक्रवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। युवक 5 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई थी और वह रास्ता भटक गई थी। मां ने भी आरोपों का समर्थन नहीं किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।