मारपीट के आरोप से दो महिला समेत तीन आरोपी बरी
Feb 14, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चार साल पुराने मारपीट मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन ने कोई गवाह पेश नहीं किया, जिसके कारण आरोपियों को संदेह का लाभ दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जमीन खरीद विवाद में उनके साथ मारपीट की गई थी।

रांची, संवाददाता। न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चार साल पुराने मारपीट मामले में दो महिला समेत तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुनवाई में अभियोजन की ओर से कोई गवाह पेश नहीं हुआ। इसी आधार पर आरोपी डेसी प्रतिभा एक्का, कंचन आभा एक्का और मुक्ति प्रकाश तिर्की को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। सूचक पवन गोप ने आरोप लगाया था कि जमीन खरीद समझौते के विवाद में आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, रास्ता रोका, धमकी दी और सोने की चेन छीन ली। घटना को लेकर 18 अप्रैल 2022 को धुर्वा थाना में केस दर्ज हुआ था।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




