धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य के अभाव में चंदन कुमार बरी

Feb 28, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी चंदन कुमार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन आरोप साबित करने में विफल रहा। सूचक ने 2019 में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य के अभाव में चंदन कुमार बरी

रांची। न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी चंदन कुमार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन आरोप साबित करने में विफल रहा। सूचक ने डाटा एंट्री कार्य के लिए 10 लाख रुपये देने और वापसी न होने का आरोप लगाते हुए 2019 में सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने इसे पैसे के लेनदेन का विवाद बताया। अदालत ने दलीलों से सहमत होते हुए चंदन कुमार को दोषमुक्त कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।