अपहरण मामले का आरोपी निकला प्रेमी, कोर्ट ने किया बरी
Jan 17, 2026 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में युवती के अपहरण मामले में आरोपी सज्जाद अंसारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। पीड़िता ने अदालत में बयान दिया कि उसने स्वेच्छा से आरोपी से विवाह किया है और उसे कोई शिकायत नहीं है। घटना के बाद युवती के पिता ने 16 अप्रैल 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

रांची। युवती के अपहरण मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सज्जाद अंसारी उर्फ सोनू को अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने शनिवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत में बयान दिया कि उसने स्वेच्छा से आरोपी से विवाह किया है और उसे किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। पीड़िता के इस बयान के बाद अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। घटना को लेकर युवती के पिता ने खलारी थाना में 16 अप्रैल 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




