Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCouple Arrested in Sonahatu Murder Case of Harihar Mahato
सोनाहातू में हरिहर महतो हत्याकांड में दंपति को जेल

सोनाहातू में हरिहर महतो हत्याकांड में दंपति को जेल

संक्षेप:

सोनाहातू थाना क्षेत्र में हरिहर महतो के हत्या के मामले में डोमाडीह निवासी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला कि दंपति और उनके पिता ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। हरिहर का अवैध संबंध महिला के साथ था, जिससे हत्या की घटना घटी। पुलिस ने शव और हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया।

Feb 09, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बुंडू, संवाददाता। सोनाहातू थाना क्षेत्र में हरिहर महतो हत्याकांड में शामिल दंपति डोमाडीह निवासी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि हरिहर महतो की गुमशुदगी की जांच के दौरान संदिग्ध दंपति से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि दंपति और उनके पिता ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। हालांकि दंपति का पिता फरार है। डीएसपी के अनुसार, आरोपी महिला के साथ हरिहर महतो का अवैध संबंध था, जो हत्या का कारण बना। तीनों आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत 31 जनवरी को प्रेमिका के माध्यम से हरिहर को धोखे से बुलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गांव के पीछे कांची नदी के किनारे झाड़ियों के बीच दलदल में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद किया और परिजनों से पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त खून लगा बांस का बल्ला और एक खून लगा काले रंग का दुपट्टा बरामद किया है। छापेमारी टीम में डीएसपी ओमप्रकाश, पुलिस निरीक्षक सतीक कुमार गौरव, थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप, हवलदार अमरजीत कुमार यादव और आरक्षी बाबूराम बास्की शामिल थे।