ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमहिलाओं के लिए निगम बनाएगा खास टॉयलेट

महिलाओं के लिए निगम बनाएगा खास टॉयलेट

महिलाओं के लिए रांची नगर निगम वैनिटी टॉयलेट (शौचालय)का निर्माण कराएगा। इसकी शुरुआत पायलेट प्राजेक्ट तौर पर...

महिलाओं के लिए निगम बनाएगा खास टॉयलेट
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 26 Sep 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं के लिए रांची नगर निगम वैनिटी टॉयलेट (शौचालय) का निर्माण कराएगा। इसकी शुरुआत पायलेट प्राजेक्ट के तौर पर होगी, जिसके तहत पहले एक वैनिटी टॉयलेट बनेगा, जो पूरी तरह से एयर कंडिशन होगा। इसमें शौचालय, स्नानघर, टेलीविजन, आराम करने और स्तनपान कराने के लिए अलग से जगह होगी। वर्तमान में शहर में 80 के करीब मॉड्युलर टॉयलेट और 30 के करीब सुलभ शौचालय हैं। लेकिन कहीं भी शौचालय छोड़कर महिलाओं के लिए अन्य किसी तरह की सुविधा नहीं है। वर्तमान में दिल्ली और चंडीगढ़ शहर में इस तरह के शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन पूरे झारखंड में यह पहला प्रयोग होगा।

वैनिटी वैन के तर्ज पर होगा निर्माण :

वैनिटी वैन के तर्ज पर वैनिटी टॉयलेट का निर्माण होगा। आमतौर पर बड़े फिल्म अभिनेता, उद्योगपति, खिलाड़ी वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें आराम करने के लिए बिस्तर, बाथरूम, टेलीविजन, टॉयलेट, मेकअप करने की जगह होती है।

चर्च कॉम्प्लेक्स के पास बनाने की योजना :

स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में वैनिटी टॉयलेट बनाने की योजना है, ताकि अधिक महिलाएं इसका इस्तेमाल कर पाएं। हमारी योजना है कि चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने वैनिटी टॉयलेट का निर्माण कराया जाए, क्योंकि बड़ा मार्केट होने के नाते बड़ी संख्या में महिलाएं यहां खरीदारी और घूमने के लिए आती हैं। डॉ किरण ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी वैनिटी टॉयलेट के लिए 100 अंक दिए गए हैं। वैनिटी टॉयलेट नहीं होने के कारण निगम को हर साल 100 अंक गवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि एक के निर्माण के बाद जरूरत के अनुसार शहर के मुख्य स्थानों पर वैनिटी टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें