ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकोरोना: पुरुषों में महिलाओं से तीन गुना ज्यादा संक्रमण

कोरोना: पुरुषों में महिलाओं से तीन गुना ज्यादा संक्रमण

पॉजिटिव मिले मरीजों में 74 प्रतिशत पुरुष और 26 प्रतिशत महिलाएं पॉजिटिव मिले मरीजों में 74 प्रतिशत पुरुष और 26 प्रतिशत महिलाएं महिला मरीज की तुलना में पुरुषों के ठीक होने की रफ्तार...

कोरोना: पुरुषों में महिलाओं से तीन गुना ज्यादा संक्रमण
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 04 May 2020 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में कोरोना की पहली मरीज 31 मार्च को मिली थी। यह मलेशिया से आई एक महिला थी। लेकिन अब यह संक्रमण महिलाओं की तुलना में पुरुषां में तीन गुना ज्यादा है। राज्य में कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 115 पहुंच चुकी है। जिसमें महिलाओं की संख्या जहां महज 30 है। पुरुष मरीजों का आंकड़ा 85 पहुंच चुका है। यानी संक्रमित मरीजों में महिलाओं की भागीदारी जहां महज 26 प्रतिशत है। संक्रमित पुरुषों का प्रतिशत 74 है। सबसे दुखद यह कि अब तक मिले मरीजों में सर्वाधिक 48 मरीज युवा हैं। जिनकी उम्र 11 से 30 साल के बीच है। संक्रमण के ठीक होने का दर पुरुषों में ज्यादासंक्रमण के मामले में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। जबकि, संक्रमण को मात देने में पुरुष मरीज महिलाओं से आगे हैं। राज्य में पॉजिटिव मिले मरीजों में अब तक 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें महिलाएं जहां महज 04 (14.81प्रतिशत) हैं। पुरुषों की संख्या 23(85.18 प्रतिशत) है। कुल संक्रमितों में महिला पुरुष के ठीक होने की बात करें तो कुल 30 संक्रमित महिलाओं में से अब तक महज 04 यानी 13.3 प्रतिशत महिलाएं ठीक हो चुकी हैं। जबकि कुल 85 संक्रमित पुरुषों में से 23 यानी 27 प्रतिशत संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कुल मरीज महिला पुरुष115 30 85ठीक हुए महिला पुरुष27 04 23महिलाओं में संक्रमण का खतरा कमपुरुष घर से बाहर ज्यादा निकलते हैं। जबकि महिलाएं बहुत कम ही घर से बाहर निकलती हैं। इस लॉकडाउन में भी पुरुष किसी ने किसी कारण से घर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन महिलाएं तो बिलकुल ही नहीं निकलती हैं। उसी प्रकार युवाओं का प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होने के कारण उनके ठीक होने का प्रतिशत भी ज्यादा होता है। यहां चूंकि महिलाओं की तुलना में पुरुष मरीजों की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए उनके ठीक होने का प्रतिशत भी ज्यादा है।डॉ राकेश दयाल, स्टेट इंचार्ज, आईडीएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें