उर्सुलाइन कॉलेज विवाद अनुशासनात्मक मामला: क्रिश्चियन फ्रंट

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, झारखंड: ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में नोज रिंग विवाद को लेकर प्रबंधन से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व और वर्तमान प्राचार्या से जानकारी ली और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे की निंदा की। बाद में, उन्होंने बिशप आनंद डेविड को बधाई दी।

उर्सुलाइन कॉलेज विवाद अनुशासनात्मक मामला: क्रिश्चियन फ्रंट

रांची, वरीय संवाददाता। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में पिछले दिनों हुए नोज रिंग विवाद को लेकर ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट (झारखंड प्रदेश) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कॉलेज प्रबंधन से मुलाकात की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सह पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंशु लकड़ा, संध्या गुड़िया, जसमिन कच्छप, श्याम सुंदर कुजूर और कुमुदिनी प्रभावती शामिल थे। उन्होंने कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. मेरी ग्रेस और वर्तमान प्राचार्या सिस्टर डॉ. मजेला एक्का से मिलकर मामले की जानकारी ली। सदस्यों ने परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे की निंदा की। स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह अनुशासनात्मक मामला था।इसके

बाद प्रतिनिधिमंडल ने संत मरिया महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित कार्यालय का दौरा किया। वहां सदस्यों ने फादर आनंद डेविड खलखो को रांची आर्चडायसिस का सहायक बिशप नियुक्त होने पर बधाई दी। मौके पर फादर आनंद ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी ईश्वर का आशीर्वाद है, जिससे समाज और कलीसिया के विकास के लिए सकारात्मक कार्य करने का बल मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।