अंजुमन चुनाव में बाधा डालने वालों पर समाज करेगी कड़ी कार्रवाई
रांची अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता में शहर के ओलेमाओं और पंचायतों के अधिकारियों ने कहा कि चुनाव अंजुमन के नियमों के अनुसार हो रहा है। उन्होंने उन लोगों से अपील की जो चुनाव में दखल देना चाहते हैं कि उन्हें शांतिपूर्ण चुनाव की अनुमति दें।

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में विवाद और बाधा उत्पन्न करने वालों को अंजुमन के बॉयलाज के मुताबिक न सिर्फ वोट देने से वंचित किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ समाज भी कार्रवाई करेगी। यह बातें रविवार को मेन रोड अंजुमन मुसाफिरखाना में आयोजित प्रेसवार्ता में शहर के ओलेमाओं और पंचायतों के ओहदेदारों ने कही है। मुफ्ती तलहा नदवी, राइन पंचायत के अध्यक्ष हाजी फिरोज, गद्दी पंचायत के अध्यक्ष मेराज गद्दी, एजाज गद्दी, जमीयतुल चौरासी के अध्यक्ष मजीद अंसारी, जमीयतुल इराकीन के महासचिव सैफुल हक, इदरीसिया पंचायत के मजीद, पठान तंजीम के शमसू खान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अंजुमन के दस्तूर के मुताबिक ही चुनाव कराया जा रहा है।
मगर शहर के कुछ लोग चुनाव में बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके चुनाव होने दें। अगर वे कहीं शिकायत करते हैं तो शहर के पंचायत के लोग भी चुप नहीं बैठेंगे। उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


