प्रवक्ताओं की सूची जारी करने के बाद बढ़ी प्रदेश नेतृत्व की मुश्किल

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नई सूची जारी होने के बाद विवाद बढ़ गया है। 23 चुने गए प्रवक्ताओं में से केवल 6 को टैलेंट हंट से चुना गया है। मामला आलाकमान तक पहुंच गया है, और प्रदेश नेतृत्व से स्पष्टीकरण की संभावना जताई जा रही है। राज्यसभा चुनाव को देखते हुए बदलाव में देरी हो सकती है।

प्रवक्ताओं की सूची जारी करने के बाद बढ़ी प्रदेश नेतृत्व की मुश्किल

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नई सूची जारी होने के बाद से विवाद कम नहीं हो रहा है। चुने गये 23 प्रवक्ताओं में मात्र छह के ही टैलेंट हंट से चुनकर आने की बात सामने आ रही है। मामला आलाकमान तक पहुंच चुका है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि जल्द ही आलाकमान प्रदेश नेतृत्व से स्पष्टीकरण पूछ सकता है। इसके साथ ही, उन्हें दिल्ली भी बुलाया जा सकता है। पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव कर सकती है। हालांकि, अगले महीने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व में बदलाव नहीं हो सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में इस पर कार्रवाई हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।